भारतीय क्रिकेट टीम को अब इस नए टेस्ट से गुजरना होगा, विराट कोहली ने दी सलाह
नई दिल्ली। आईपीएल का खेल अब समाप्त हो चुका है, करीब दो महीने तक चले इस सीरीज में खिलाड़ियों ने दर्शकों का खूब उत्साहवर्धन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की। गौरतलब हो की लगातार मैच खेलने का प्रभाव खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी पड़ता है, जिससे उनका खेल भी प्रभावित होता है और शरीर को भी नुकसान होता है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को लगी चोट के काऱण उन्हें इंग्लैंड में होने वाले काउंटी क्रिकेट से बाहर रहना पड़ रहा है। अब इसी बीच खुद कप्तान विराट कोहली ने टीम मैमेजमेंट को यो यो टेस्ट के अलावा नेक्सा टेस्ट कराने की भी सलाह दी है। यह टेस्ट प्रक्रिया लगभग 10 मिनट की होती है और इसमें शरीर के फैट और दर्द झेलने की क्षमता के बारे में पता चलता हैष
होगा कुछ यूंः गौरतलब हो की इस टेस्ट का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व ट्रेनर एमजी श्रीनिवासन ने किया था। इस टेस्ट के द्वारा बोन मास कम होने या ज्यादा होने पर खिलाड़ियों के सेलेक्शन में समस्या हो सकती है। 10 जून को इस टेस्ट का प्रयोग सभी भारतीय खिलाड़ियों के साथ होगा जिससे धोनी समेत सभी दिग्गज गुजरेंगे। इस टेस्ट का प्रयोग अब तक विदेशी फुटबॉल टीम में ही देखने को मिलता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
