Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियल मैड्रिड को चैंपियन बनाने के पांच दिन बाद ही जिनेदिन जिदान ने छोड़ा क्लब

नई दिल्ली। दिग्गज स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड को लगातार तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब जितान वाले टीम के बॉस जिनेदिन जिदान ने अचानक टीम को छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। गुरुवार को जिनेदिन जिदान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद के टीम से अलग होने की बात कही। 45 वर्षीय जिदान ने बर्नबेऊ स्टेडियम में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने निर्णय लिया है कि वे टीम के साथ अपना कार्यकाल इस समर में जारी नहीं रख पाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिदान के साथ रियल मैड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो परेज भी मौजूद थे। आपको बता दें कि जिदान ने जनवरी 2016 में रियल को ज्वाइन किया था। उन्होंने राफा बेनिटेज की जगह ली थी।

जिदान का रियल के साथ 2020 तक का कॉन्ट्रैक्ट था। हालांकि कीव में लिवरपूल पर 3-1 की जीत के बाद उन्होंने हिंट दिए थे कि वे टीम को बाय कह देंगे लेकिन तब तो नहीं उसके 5 दिन बाद उन्होंने फैसला लेना उचित समझा। रियल मैड्रिड को छोड़ने के लिए की प्रेस कॉनफ्रेंस में उन्होंने, "मुझे इस क्लब से प्यार है, मैं प्रसीडेंट से प्यार करता हूं। उन्होंने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में आने का मौका दिया और अब मैनेजर हूं। मैं हमेशा से आभारी हूं। लेकिन हमें बदलना होगा।"

रियल के साथ जुड़ने के बाद जिदान फ्रांस के पहले ऐसे मैनेजर बने जिनकी निगरानी में टीम ने लगातार तीन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।जिदान के साथ अपने पहले ही सीजन में रियल ने एलेटिको मैड्रिड को पैनाल्टी शूटआउट में हराकर यूसीएल का खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने जिदान के ही कोच रहते हुए लगातार 2017 में जुवेंट्स और 2018 में लिवरपूल को हराकर खिताब जीता था। यही नहीं 2017 में रियल ने ला लीगा भी जीता था। जिदान का मानना है कि तीन यूसीएल टाइटल्स के बाद टीम को नए चेहरा की जरूरत है जो उन्हें गाइड करे। उन्होंने कहा कि, 'मेरे लिए सबसे पहले स्क्वॉड और क्लब है। ये जरूर थोड़ा अजीब पल है लेकिन सबके लिए महत्पूर्ण पल भी है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि इस टीम को जीतना जारी रखने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है कि इसे एक बदलाव, एक अलग आवाज, एक और पद्धति की जरूरत है और इसलिए मैंने यह निर्णय लिया।'

जिदान ने ये भी साफ किया कि वे अब हाल ही में कोई कोच का रोल प्ले नहीं करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि रियल के साथ किसी और भूमिका में जुड़ सकते हैं। जिदान ने बताया कि मैड्रिड ने उन्हें सब कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा क्लब के करीब रहेंगे लेकिन अब बतौर कोच टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे।

जिदान के इस फैसले से हैरान क्लब प्रेसिडेंट फ्लोरेंटिनो परेज ने कहा, 'लेकिन हम सिर्फ इस फैसले को स्वीकार और इसकी इज्जत कर सकते हैं। जब मैंने यह फैसला सुना तो इसका मुझपर काफी बड़ा असर पड़ा। मैं जिदान को रुकने के लिए मनाना चाहता था लेकिन मुझे पता है कि वह कैसे हैं।'

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 19:01 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+