IPL 2018: सचिन ने पत्नी अंजलि संग लता मंगेशकर के घर देखा फाइनल मुकाबला, साझा की तस्वीर
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का फाइनल मुकाबला हैदराबाद और चेन्नई की टीमें आमने-सामने थीं। करोड़ों दर्शकों की नजर इस मुकाबले पर थी की आखिर कौन इस मुकाबले को जीतेगा। मुंबई के वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 178 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन चेन्नई की टीम ने वाटसन के शानदार नाबाद 117 रनों के बदौलत इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। पूरे देश में इस मुकाबले को लेकर धूम थी तो ऐसे में भला क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले को देखने से कैसे दूर रह सकते थे। सचिन ने फाइनल मुकाबला लता मंगेश्कर के साथ उनके घर पर देखा। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी मौजूद रहीं। लता मंगेश्कर ने एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जनाकारी दी।
Namaskar.Kal bahut dino’n ke baad hamare ghar Bharat Ratna Sachin Tendulkar aur unki patni Anjali padhaare.hum sabne saath baithke kal final match ka anand uthaaya. pic.twitter.com/uQUWjbxRun
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) May 28, 2018
लता ने किया ट्वीटः फाइनल मुकाबले के दिन सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ लता मंगेश्कर के घर पहुंचे थे। साथ में बिताए इस वक्त की तस्वीर साझा करते हुए ता मंगेश्कर ने एक ट्वीट किया और लिखा की नमस्कार फाइनल मुकाबले के दिन सचिन और अंजलि मेरे घर पधारे और हम सबने साथ में बैठ कर मैच देखा। गौरतलब हो की सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटॉर है लेकिन पिछली बार की चैंपियन उनकी टीम इस सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
