VIDEO: फीफा विश्वकप में इस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर, बताई ये वजह
नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का मुकाबला अब सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। दुनिया की 32 टीमों ने इस महामुकाबले में हिस्सा लिया था, लेकिन सेमीफाइनल की जंग तक इसमें केवल 4 टीमें ही शेष रह गई हैं। वहीं सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में फ्रांस की टीम ने बेल्जियम को हराकर उसका सफर समाप्त कर दिया है। वहीं इसका अगला मुकाबला बुधवार को इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। दुनिया के इस सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेल में भला क्रिकेट के खिलाड़ियों का रोमांच क्यों नही होगा। समय-समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी का सपोर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में अब सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी पसंदीदा टीम को लेकर एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Come on England!! #FIFA18@JamosFoundation pic.twitter.com/S9PZ9EWQHk
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 11, 2018
सचिन ने इस टीम का दिया साथः गौरतलब हो कि इस फीफा विश्वकप में इंग्लैंड की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित किया है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने 28 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में दुनिया भर से इस टीम के लिए लोग सपोर्ट कर रहे हैं। सचिन ने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह इंग्लैंड टीम को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से कहा, इस बार मैं इंग्लैंड का समर्थन कर रहा हूं... सचिन इस वीडियो में किक लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, कम ऑन इंग्लैंड। गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने इससे पहले 1990 में सेमीफाइनल मुकाबला जीता था, वहीं एकमात्र खिताब उसके खाते में साल 1996 में आया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
