Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा, शिखर धवन के साथ क्रिस गेल ने किया डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल आईपीएल खत्म होने के बाद अभी भारत में ही छुट्टियां बिता रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले क्रिस गेल सीजन के शुरुआत में तूफानी प्रदर्शन करने के बाद बाद में फ्लॉप साबित हुए थे। जिसके बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ तक में जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि अब जब आईपीएल का सीजन खत्म हो गया है तो ऐसे में खिलाड़ी सेलीब्रेट कर खुशी मना रहे हैं। इसी क्रम में क्रिस गेल ने सोमवार रात को सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स में शिरकत की और शिखर धवन को एक खास डांस मूव भी सिखाया।

वेस्‍टइंडीज के तूफानी क्रिकेटर क्रिस गेल को बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। मैदान के अंदर हों या बाहर, गेल का अंदाज सबसे हटकर होता है। मंगलवार को अवार्ड समारोह के दौरान गेल मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्‍हें सनराइजर्स टीम के ओपनर शिखर धवन को डांस मूव्‍स सिखाते देखा गया। इस दौरान धवन ने अपने खास 'जट जी स्‍टाइल' में जश्‍न मनाने के स्‍टाइल करके दिखाया। साथ ही उन्होंने क्रिस गेल से भी इसे करने को कहा।

देखें ये वीडियो-

इसके अलावा एक डांस मूव ऐसा था कि रोहित शर्मा ने एक बार कोशिश तो की लेकिन फिर पीछे हट गए। वहीं शिखर धवन ने गेल के साथ डांस किया। इस दौरान रोहित और धवन के सिर खाली थे, जबकि गेल के सिर पर पगड़ी थी। हर्ष गोएंका ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देखें ये वीडियो-

आपको बता दें कि गेल ने आईपीएल-11 के दौरान 11 ही मैच खेले और 40.88 के औसत से 368 रन बनाए, इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। लोकेश राहुल के बाद किंग्‍स इलेवन की ओर से रन बनाने के मामले में गेल दूसरे स्‍थान पर रहे।

Story first published: Tuesday, May 29, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on May 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+