KKR बनाम DD: क्या कहते हैं इनके बीच अबतक के मुकाबलों के आंकड़ें
कोलकाता: आईपीएल-11 का 13वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से खेला जाएगा। नजर डालते हैं इन दोनों टीमों के बीच हुए अबतक के मुकाबलों पर।
कौन कितने पानी में:
अबतक केकेआर ने 12 जबकि 7 मैच दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीते हैं। केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने पिछले सात आईपीएल मुकाबलों में छह में जीत दर्ज की है। ईडन गार्डन पर खेले गये मुकाबलों की बात करें तो केकेआर ने 6 और दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 मैच जीता हैं। केकेआर के खिलाफ दिल्ली को ये जीत 2012 में मिली थी और तब से, उन्होंने मेजबानों के खिलाफ सभी मैचों को गंवाया ही है।
DD पर भारी KKR:
जॉनसन बनाम गंभीर मुकाबला भी रोचक रहा है और जॉनसन ने 38 गेंदों केवल 47 रन दिये हैं और 3 बार आउट किया हैं। मैक्सवेल बनाम चावला मुकाबला भी रोचक रहा हैं और चावला के खिलाफ 51 रन बनाये हैं लेकिन 30 गेंदों में तीन बार आउट भी हुए हैं।
नरेन-चावला का रहा हैं दबदबा:
पीयूष चावला ने 17 मैचों में डीडी के साथ 23.56 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। 7.66 प्रति ओवर की दर से 18.54 गेंदों पर एक विकेट भी लिए हैं। सुनील नरेन ने 18.9 की औसत से 14 विकेट लिए हैं, और 6.16 की दर से डेयरडेविल्स के खिलाफ 18.43 का स्ट्राइक रेट रहा हैं।
इनपर होगी नजरें:
दिनेश कार्तिक को आईपीएल में 3000 रन बनाकर 12 वां खिलाड़ी बनने के लिए और सात रन की जरूरत है। तो लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो के बाद आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले तीसरे विदेशी गेंदबाज बनने से सुनील नरेन केवल एक विकेट दूर हैं।
DD की नजरें रिकॅार्ड सुधारने पर:
कोलकाता के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के ओपनर जैसन रॉय को रोकने की होगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को लीग में पहली जीत दिलाई थी। रॉय को मुनरो की जगह ओपनिंग कराकर दिल्ली ने बड़ा दांव खेला है। रॉय फॉर्म में हैं। इसके अलावा दिल्ली के ऋषभ पंत भी तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने मुंबई के खिलाफ दिखा दिया कि वे किस कदर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: KKR के सामने दिल्ली डेयरडेविल्स के रुप में 'गम्भीर' चुनौती
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
