For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA: जिसके लिए विराट कोहली ने की थी कामना, वो है गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। अब 6 जुलाई से सभी टीमें सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ेंगी। 1966 की विश्व कप विजेता इंग्लैंड ने भी मंगलवार की रात कोलंबिया को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड की टीम के अब तक के सफर में उसके कप्तान सबसे बड़े मैच विजेता बनकर उभरे हैं।

दरअसल इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। उनके पीछे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली बेल्जियम टीम के रोमेलु लुकाकु हैं। हैरी केन ने अब तक छह गोल दागे हैं। टूर्नामेंट अपने दो पड़ाव पार कर चुका है और तीसरे चरण क्वार्टर फाइनल में कदम रखने को है।

केन फिलहाल इस विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद लुकाकु हैं, जिन्होंने चार गोल किए हैं। लुकाकु की टीम बेल्जियम भी अंतिम-8 में जगह बना चुकी है और वह केन को गोल्डन बूट की रेस में अच्छी टक्कर दे सकते हैं।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्‍तान फीफा वर्ल्‍डकप 2018 में इंग्‍लैंड की फुटबॉल टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं। दरअसल इंग्‍लैंड के ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले मैच के ठीक पहले विराट ने इंग्लिश टीम के कप्‍तान हैरी केन को ट्विटर के जरिये शुभकामना संदेश भेजा था। विराट ने अपने संदेश में लिखा था, 'हैरी केन, आपके लिए सफल वर्ल्‍डकप अभियान की कामना करता हूं #WorldCupRussia2018 #HarryCan'. संयोग देखिये, विराट ने जिस कप्तान के लिए शुभकामनाएं दी थीं वो आज सबसे आगे है। इंग्लैंड को एकमात्र हार बेल्जियम के हाथों मिली है।

हालांकि कोहली और केन की दोस्ती काफी पुरानी है। 2016 वर्ल्ड टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी के लिए केन ने कोहली की जमकर तारीफ की थी। इस मैच में कोहली की मात्र 51 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीटकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। केन ने इस मैच में भारत की जीत के बाद ट्वीट किया था, 'विराट कोहली क्या खिलाड़ी हैं! हाई प्रेशर वाली स्थिति में आपका कमाल साबित करता है कि आप किस श्रेणी के खिलाड़ी हैं. और आप ऐसा अक्सर करते रहते हैं।'

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 23:16 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+