आस्ट्रेलिया मैच फिक्सिंग मामले में 3 ने अपराध कबूला
By Ians
oi-IANS
कैनबरा। मलेशिया की एक महिला और इंग्लैंड के दो फुटबाल खिलाड़ियों ने एक अंतर्राष्ट्रीय मैच फिक्सिंग गिरोह का हिस्सा होना स्वीकार कर लिया।समचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'आस्ट्रेलिया एसोसिएटेड प्रेस' के हवाले से कहा कि 45 वर्षीय सेगरन सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को एक सट्टेबाजी में शामिल होना स्वीकार कर लिया।
मेलिशिया के इस व्यक्ति पर इसी वर्ष जुलाई और सितंबर में विक्टोरियाई प्रीमियर लीग के पांच फुटबाल मैचों को फिक्स करने का आरोप है।
आस्ट्रेलियाई फुटबाल क्लब साउदर्न स्टार्स के गोलकीपर जोए वूली और डीफेंडर रीज नोएल ने टीम की तरफ से खेलते हुए मैच फिक्स करने में संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बताया कि आस्ट्रेलिया के खेल इतिहास में इसे सबसे बड़ा खेल भ्रष्टाचार माना जा रहा है। कथित मैच फिक्सिंग में आस्ट्रेलिया और विदेशों में खेले गए मैचों में सट्टेबाजी के जरिए 20 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर से भी अधिक राशि जीतने का अनुमान है।