Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड से विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकाना चाहेगी भारतीय टीम

क्राइस्टचर्च, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच बुधवार को क्राइस्टचर्च के एएमआई स्टेडियम में दिन-रात का ट्वेंटी-20 मुकाबला दोनों टीमों के बीच अब तक का दूसरा ट्वेंटी-20 मैच है। पिछले साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 10 रनों से पराजित किया था।

न्यूजीलैंड से मिली हार के बावजूद भारतीय टीम ने ट्वेंटी-20 विश्व खिताब पर कब्जा किया था। तब से लेकर आज तक भारतीय टीम की क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। इस लिहाज से महेंद्र सिंह धौनी की टीम विश्व कप की हार का हिसाब बराबर करने के लिए उतावली हो रही होगी।

भारतीय टीम के पास जहां वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, धौनी, यूसुफ पठान और रवींद्र जडेजा जैसे फटाफट क्रिकेट के माहिर बल्लेबाजों की फौज है वहीं उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार और हरभजन सिंह जैसे सिद्धहस्त गेंदबाजों का सहारा होगा।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी मुख्य रूप से विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम, जेसी राइडर, ग्रांट इलियट, मार्क गुपटिल, टिम साउथी और रॉस टेलर पर निर्भर करेगी। मैक्लम और राइडर भारतीय टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

खुद न्यूजीलैंड टीम के कोच एंडी मोल्स इसका संकेत दे चुके हैं। मोल्स ने कहा है, "हमारे पास कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ सकते हैं। खासतौर पर मैक्लम और राइडर मेहमान टीम के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।"

मोल्स ने अपने खिलाड़ियों को उन सभी मौकों को भुनाने की सलाह दी है, जो वे आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान नहीं भुना सके थे। साथ ही मोल्स ने अपने खिलाड़ियों को आक्रामक होकर खेलने की सलाह दी है।

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो मेजबान टीम अच्छी लय में चल रहे इयान ओ ब्रायन, इवेन थाम्पसन, हरफनमौला जैकब ओरम और कप्तान डेनियल विटोरी के अनुभव के दम पर भारतीय बल्लेबाजों को रोकने का प्रयत्न करेगी।

नतीजे के लिहाज से हालांकि एएमआई स्टेडियम मेजबान टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ट्वेंटी-20 मैच खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 50 रन के भारी अंतर से पराजित किया था।

कुल मिलाकर भारतीय टीम के 42 दिन के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज करने वाला यह मैच इस मैदान पर जुटने वाले दर्शकों (अधिकतम क्षमता 36,000)का भरपूर मनोरंजन करेगा, क्योंकि इसी मैच के माध्यम से दोनों टीमें एक दूसरे पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+