Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन एकदिवसीय: 34 ओवर का हुआ मैच (लीड-2)

शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 28.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं हालांकि बारिश के कारण तीसरी बार खेल रोकना पड़ा है।

बारिश के कारण खेल रोके जाने तक कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी 23 और सुरेश रैना 13 रन बनाकर मैदान में डटे थे।

बारिश के कारण मैच को पहली बार 19वें ओवर में रोकना पड़ा। उस समय सचिन तेंदुलकर 59 और गौतम गंभीर 13 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद खेल शुरु होते ही भारत ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए। इससे पहले विरेन्द्र सहवाग 36 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हो चुके थे।

बारिश रुकने के बाद मैच शुरू होते ही तेंदुलकर डेनियल विटोरी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद युवराज सिंह और फिर गौतम गंभीर आउट हुए।

इससे पहले धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+