राज्यों की रिपोर्ट पर ही होगा आईपीएल कार्यक्रम का फैसला : चिदंबरम
आईपीएल की आयोजन समिति ने मंगलवार को गृह मंत्रालय को तीसरा पुनर्निर्धारित कार्यक्रम सौंपा था, जिसे संबंधित राज्यों के पास भेज दिया गया है। चिदंबरम ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।
आईपीएल के नए कार्यक्रम में कई नए आयोजन स्थलों को शामिल किया गया है जबकि जयपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख आयोजन स्थलों को इस सूची से हटा दिया गया है। इनके स्थान पर धर्मशाला और अहमदाबाद को सूची में जगह मिली है।
उल्लेखनीय है कि आम चुनाव के दौरान आईपीएल के आयोजन को लेकर गृह मंत्रालय और आयोजन समिति के बीच सोमवार को हुई तीसरी बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
गृह मंत्रालय ने आईपीएल से एक बार फिर पुनर्निर्धारित कार्यक्रम पेश करने के साथ-साथ उन राज्यों से सुरक्षा संबंधी आश्वासन हासिल करने को कहा था, जहां मैच खेले जाने हैं।
आईपीएल और लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होने हैं। आईपीएल की शुरुआत जहां 10 अप्रैल से होगी वहीं लोकसभा के लिए पहले चरण का मतदान 16 अप्रैल को होगा। मतगणना 16 मई को होगी, जबकि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications