Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : सहवाग का विकेट गिरा, भारत की धीमी शुरुआत (लीड-1)

स्टीव हार्मिसन की जगह अंतिम-11 सदस्यों में शामिल किए गए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सहवाग को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेट के पीछे मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। उस समय भारत का कुल योग छह रन था।

अपनी विस्फोटक शैली के लिए मशहूर सहवाग के आउट होने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई, जिसके कारण उसकी रन बनाने की गति काफी कम हो गई। पारी को संवारने के लिए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और खराब फार्म में चल रहे राहुल द्रविड़ को काफी संयम के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ी।

भोजनकाल तक 21 ओवर का ही खेल संभव हो सका क्योंकि कोहरे के कारण मैच लगभग 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। भारत ने अब तक 2.42 रन प्रति ओवर के गति से रन जुटाए हैं।

गंभीर अपनी 72 गेंदों की पारी में छह चौकों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार रन बनाने वाले द्रविड़ ने 53 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+