Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बल्लेबाजों में युवराज और गेंदबाजों में ईशांत अव्वल

युवराज ने पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 284 रन बटोरे वहीं ईशांत ने इतने ही मैचों में 24.30 के औसत से सर्वाधिक 10 विकेट अपनी झोली में डाले। 'मैन ऑफ द सीरीज' चुने गए युवराज ने 56.80 के औसत से रन बनाए।

औसत के मामले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे रहे। धोनी ने पांच मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए 88.66 के औसत से 266 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे अधिक तीन अर्धशतक लगाए।

बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 54.20 के औसत से 271 रन बनाए। संगकारा के भी बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। पांचवें मैच में उन्होंने 84 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे आगे रहे। चार मैचों में 42.25 के औसत से 169 रन बटोरने वाले सहवाग ने प्रति 100 गेंद 130.00 रन बटोरे जबकि यूसुफ पठान ने प्रति 100 गेंद 103.00 रन बटोरे। यूसुफ ने पांच मैचों में 83 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 188 रन और तिलकरत्ने दिलशान ने 174 रन बनाए। इसके अलावा थिलिना केनडैंबी ने 141 रन, फरवेज महरूफ ने 124 और कप्तान माहेला जयवर्धने ने पांच मैचों में 122 रन बनाए।

ईशांत के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा और श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा रहे। प्रज्ञान ने चार मैचों में 23.28 के औसत से सात विकेट अपनी झोली में डाले जबकि कुलसेकरा ने भी 38.00 के औसत से इतने ही विकेट लिए।

इसके अलावा भारत के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार तथा श्रीलंका के युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने पांच-पांच विकेट लिए जबकि मुथैया मुरलीधरन और युवराज ने चार-चार विकेट अपनी झोली में डाले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+