Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत पर मंडराया फालोऑन का संकट (लीड-1)

नेपियर के मैक्लीन पार्क पर दूसरे दिन के तीन विकेट पर 79 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने तीसरे दिन तेंदुलकर, द्रविड़ और युवराज का विकेट खो दिया। सचिन 49 और द्रविड़ 83 रनों की बेहतरीन पारी खेल कर आउट हुए। युवराज सिंह तो अपना खाता नहीं खेल पाए और क्रिस मार्टिन का शिकार बन गए। चायकाल तक लक्ष्मण 58 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए थे।

भारत को फालोऑन बचाने के लिए अभी भी 166 रनों की दरकार है। इससे पहले जेस राइडर के 201 रनों और रॉल टेलर व ब्रैंडन मैक्कलम की शतकीय पारियों की बदौलत कीवी टीम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 619 रनों के स्कोर पर घोषित की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+