मैंने इंग्लैंड का कोच बनने से इंकार नहीं किया है : आर्थर

By Staff

वर्ष 2005 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच बनने वाले आर्थर इंग्लैंड टीम के कोच पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उन्हें बर्खास्त कोच पीटर मूर्स के स्थान पर राष्ट्रीय टीम को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है।

आर्थर ने कहा, "इंग्लैंड टीम का कोच बनना बहुत महत्वपूर्ण काम है। मैं इस बात को बहुत मुश्किल से हजम कर पाता हूं कि कोई महत्वाकांक्षी व्यक्ति इस टीम का कोच बनने से इंकार करेगा। मैं इस पद को पाकर सम्मानित महसूस करूंगा लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ मेरा करार 2011 तक है और मैं इस टीम के प्रति बेहद समर्पित हूं।"

ईसीबी ने जिन पांच लोगों को कोच पद के लिए चुना है, उनमें आर्थर के अलावा इंग्लैंड टीम के मौजूदा कार्यकारी कोच एंडी फ्लावर, वेस्टइंडीज के कोच जान डायसन, केंट के ग्राहम फोर्ड और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान राइट शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, March 29, 2009, 8:01 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+