राष्ट्रमंडल खेल : डेंगू के डर के बावजूद बड़ा दल भेजेगा आस्ट्रेलिया
वर्गीज के मुताबिक आस्ट्रेलिया संभवत: इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजेगा।
वर्गीज ने पत्रकारों से कहा, "हम अपने खिलाड़ियों और अन्य लोगों को दिल्ली में जारी तैयारियों और अन्य कार्यो से जुड़े विकास से लगातार अवगत करा रहे हैं।"
"हमने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए दिल्ली की स्थिति को लेकर परामर्श जारी किया है। हमने अपने नागरिकों से कहा है कि यहां मौसमी कारणों से डेंगू का खतरा है लेकिन इससे खेलों को नहीं रोका जा सकता।"
वर्गीज ने कहा कि डेंगू के डर के बावजूद उनका देश नई दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों के बाद होने वाले अब तक के सबसे बड़े खेल आयोजन को लेकर काफी आशान्वित है।
बकौल वर्गीज, "हम राष्ट्रमंडल खेलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए हम संभवत: 650 खिलाड़ियों और अधिकारियों का दल भारत भेजेंगे, जो राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। इसलिए हम यहां इन खेलों के सफल आयोजन की आशा लगाए हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications