CommonWealth Games 2018: मैरी कॉम ने जीता स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट। मुक्केबाज मैरी कॉम ने आज 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन में 45-48 किलोग्रम भारवर्ग के खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मैरीकॉम ने फाइनल मैंच में इंग्लैंज की क्रिस्टिना ओ हारा को 5-0 से मात देकर राष्ट्र मंडल खेलों में पदक हासिल किया। मैरीकॉम ने खेल के पहले राउंड संयम का परिचय दिया और अच्छे मौकों का इंतजार किया। जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने उपयोग किया। मैरी कॉम धीरे-धीरे आक्रामक हो रही थीं।
खेल के दूसरे राउंड में भी मैरी कॉम का यही अंदाज जारी रहा। हालांकि क्रिस्टीना कोशिश तो कर रही थीं लेकिन वो कामयाब नहीं हो सकी। दूसरी ओर मुकाबला बढ़ने के साथ-साथ मैरी कॉम और आक्रामक हो रही थीं।फुटवर्क का उपयोग कर मैरी कॉम ने क्रिस्टिना पर दबाव कायम रखा। खेल के तीसरे राउंड में क्रिस्टिना भी आक्रामक हो गईं लेकिन अपना डिफेंस मजबूत रख, मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मैरी कॉम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब आस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 18 स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। मैरी ने इतिहास ने रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. मैरी कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
