Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान कोहली का गुस्सा, टीम के बारे में दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज पर कब्जा तो कर गई लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे में भारत को आठ विकेट से हार मिली। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक बनाने में नाकाम रहा। वहीं एक समय था जब कप्तान कोहली भी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए। इस मुकाबले में बल्लेबाजों ने तो निराश किया ही साथ ही गेंदबाजों ने भी काफी निराश किया जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। वहीं इस हार से कप्तान कोहली खासा नाराज नजर आए और उन्होंने कुछ इस तरह का बयान दिया।

विराट ने दी प्रतिक्रया

विराट ने दी प्रतिक्रया

विराट ने मैच के बाद कहा, 'रनों के मामले में हम कभी भी मैच में अच्छी स्थिति में नहीं थे। 25-30 रन हमने कम बनाए। इंग्लैंड हर डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर था और जीत का हकदार था। इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ हमें अपना बेस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि पिच काफी धीमी थी, जो हैरानी वाली बात थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया खासकर स्पिनरों ने। मैंने ऐसी पिच इससे पहले नहीं देखी हैं।

दिनेश कार्तिक के बारे में भी दिया बयान

दिनेश कार्तिक के बारे में भी दिया बयान

विराट ने दिनेश कार्तिक के सिलेक्शन के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा था। अच्छी शुरुआत को वो अच्छी पारी में नहीं बदल पाया। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। इस तरह के मैच हमें बताते हैं कि वर्ल्ड कप के लिए हमें किन-किन बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

विराट ने साथ ही कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए हमें हर डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, हम किसी एक स्किल के भरोसे नहीं रह सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 256 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के हाथ से निकली सीरीजः

भारत के हाथ से निकली सीरीजः

टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम ने पहले वनडे में भी जीत से आगाज किया था लेकिन बाद के दोनो मुकाबले भारत ने गवां दिए जिससे भारत के हाथ से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी निकल गई। वहीं अगस्त में भारत को इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में भारत को अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करने की जरूरत है।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 10:22 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+