Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND: अर्जुन तेंदुलकर ने किया टीम इंडिया के साथ नेट अभ्यास, सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया के साथ नेट्स पर अभ्यास करते नजर आए। डेढ़ महीने पहले टीम इंडिया के साथ अर्जुन तेंदुलकर भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए थे उस वक्त भी क्रिकेट प्रेमियों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया के साथ अभ्यास करने को लेकर अर्जुन एक बार फिर से ट्रोल हो गए हैं। लोगों ने क्रिकेट में नेपोटिज्म से लेकर सचिन के बेटे होने का फायदा मिलने की बात कही है।

आए ऐसे कमेंट्स:
ईएसपीएन की पत्रकार मेलिंडा फारेल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अभ्यास के दौरान गेंद बाजी करते नजर आ रहे हैं।



एक यूजर ने लिखा है , वाह! क्रिकेट में नेपोटिज्म का नया स्तर। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि सचिन अपने बेटे को अच्छा क्रिकेटर बनाने से के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एक शख्स ने तंज कसते हुए लिखा है तो क्या भारत में अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा वक्त में सबसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं?

एक और ट्विटर हैंडल से सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि क्या अर्जुन का भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का कोई मायने है?

सचिन की जगह आयुष बदोनी को मीडिया तरजीह देने की बात करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि आयुष ने एक पारी में नाबाद 185 रन बनाए और साथ ही 4 विकेट लिए ऐसे में अर्जुन को नहीं बल्कि आयुष को तवज्जो देनी चाहिए।

इस वजह से शामिल किए गए अर्जुन:
दरअसल भारतीय मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के 20 साल के सैम कुरेन के खिलाफ तैयारी करने के लिए अर्जुन तेंदुलकर को नेट अभ्यास में शामिल किया।अर्जुन की गेंदबाजी शैली कुरेन से काफी मिलती-जुलती है और वह इंग्लैंड में हैं, तो टीम इंडिया ने इसका पूरा फायदा उठाने का फैसला किया।

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 10:13 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+