हॉकीः न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर किया कब्जा
नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में 3-1 से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 का अपराजेय बढ़त बना ली हैं। भारत ने पहले ही क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया। स्ट्राइकर एसवी सुनील ने पहले मिनट में गोल पर हमला किया, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगने दी. भारत को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर मिले, लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका. दूसरे क्वार्टर में भारत को 18 वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कार्नर मिले और तीसरे पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल दागा इसके एक मिनट बाद सुनील ने एक और पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन इस बार वैरिएशन नाकाम रहा।
न्यूजीलैंड के लिए 24 वें मिनट में स्टीफेन जेनेस ने पीआर श्रीजेश को छकाते हुए बराबरी का गोल दाग दिया. भारत ने तीन मिनट बाद वापसी की, जब सुनील ने सिमरनजीत सिंह की सहायता से दूसरा गोल किया. भारत ने दूसरे क्वार्टर के अंत तक 2-1 से बना ली थी. तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका. भारत ने आखिरी क्वार्टर में तीसरा गोल किया जब सुनील के पास से मनदीप ने 56 वें मिनट में गेंद को गोल के भीतर डाला. तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका. भारत ने आखिरी क्वार्टर में तीसरा गोल किया, जब सुनील के पास से मनदीप ने 56 वें मिनट में गेंद को गोल के भीतर डाला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
