VIDEO : यो-यो टेस्ट पास करने के बाद देखिए क्या हुआ एलिस्टर कुक का हाल
नई दिल्ली। क्रिकेट टीम में अब खिलाड़ियों के लिए टैलेंट से ज्यादा जरूरी है फिटनेस। अगर आप फिट नहीं है तो भले ही कितना भी टैलेंटेड क्यों न हों आप टीम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। ऐसा ही देखने को मिला भारतीय टीम का जब इंग्लैंड दौरे के लिए चयन हुआ था। गौरतलब हो कि 1 अगस्त से भारत को इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। वहीं दोनो ही टीमें इस मुकाबले के लिए कमर कस चुकी हैं। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया। वहीं इस यो-यो टेस्ट में इंग्लैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एलेस्टर कुक ने सभी का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
The yo-yo test is brutal! 😅 Cookie 👏 👨🍳 #cricket #fitness #yoyo #england #india #engvind
A post shared by We Are England Cricket (@englandcricket) on
हुआ कुछ यूंः इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के यो-यो टेस्ट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शुमार एलेस्टर कुक और युवा खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉनी और कुक स्प्रिंट करने के लिए दौड़ लगाते हैं, और कुक इस रेस में जीत जाते हैं। हालांकि एलेस्टर कुक दौड़ पूरी करने के बाद तुरंत जमीन पर बैठ जाते हैं। खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट पास करना कितना थकान भरा काम होता है ये एलेस्टर कुक के रिएक्शन से ही दिख जाता है। कुक दौड़ लगाते हुए बेयरस्टो को पीछे छोड़ देते हैं लेकिन बाद में रेस पूरी करके वो जमीन पर बैठ जाते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुक बुरी तरह थक कर चूर हो गए हैं और वो काफी देर तक जमीन पर ही बैठे रहते हैं। इसी बीच टीम के साथी खिलाड़ी कुक के पास आते हैं और उनकी पीठ थपथपाते हैं। गौरतलब हो कि 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में दोनो ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
