पाकिस्तान की मेजबानी में न्यूजीलैंड का खेलने से इनकार, ये है वजह
नई दिल्ली। पाकिस्तान की कमान भले ही अब एक पूर्व क्रिकेटर के हाथों में आने वाली हो लेकिन विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की छवि पर फिलहाल आतंक का दाग लगा हुआ है और अन्य देशों के लिए पाकिस्तान में खेलना खौफनाक है।पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड से अपने घर पर टी20 सीरीज खेलने को कहा था लेकिन न्यूजीलैंड ने इसे नकार दिया है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, 'हमें जो सुरक्षा रिपोर्ट मिली है उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को निराशा होगी। वो हमारे देश के जरिए पाकिस्तान में क्रिकेट की दोबारा वापसी कराने की सोच रहे थे। लेकिन हमारे फैसले से उन्हें निराश होना पड़ा। हालांकि वो काफी अच्छे है और हमें पूरी उम्मीद है कि वो हमारे फैसले का स्वागत करेंगे।'
बता दें कि साल 2009 में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैच यूएई में खेलती है।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करने पर बार्कले ने कहा कि तब बात दूसरी थी और अब माहौल दूसरा है।गौरतलब है कि पाकिस्तान में टीम पर हुए हमले के बाद से ज्यादातर टीमों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना बंद कर दिया।न्यूजीलैंड ने आखिरी दौरा 2003 में किया था। पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है कि विदेशी टीमों के साथ उसके अपने मुल्क में मैच खेला जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
