Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादिया बसिसो: WWE में शामिल होने वाली पहली अरब महिला के बारे में खास बातें

नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अक्टूबर 2017 को यह घोषणा की थी कि शादिया बसिसो डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने वाली पहली अरब महिला होंगी। अब शादिया बसिसो को वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) ने साइन कर लिया है। जॉन सीना को अपना फेरवेट बताने वाली शादिया के लिए रेसलिंग में करियर बनाना इतना आसान नहीं था। फिर भी सब गतिरोधों को पार करके शादिया ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जानिए उनके बारे में ऐसी बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे-

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे काफी लंबे समय से डब्ल्यूडब्ल्यूई को फॉलो करती हैं तथा अरब की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। शादिया रेसलिंग के साथ-साथ टीवी एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई द्वारा उन्हें अप्रैल में आमंत्रण प्राप्त हुआ जिसमें खाड़ी देशों तथा भारत से 40 एथलिट भाग ले रहे थे। उस दौरान उन्होंने दुबई में लगातार चार दिनों तक इंडोर तथा आउटडोर ड्रिलिंग सेशन पूरे किये। जिसके बाद उनका WWE में चयन हुआ।

जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ जन्म
प्रजेंटर से बने एथलीट बनीं शादिया का जन्म जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ था। उसने लेबनान में एक रेडियो शो होस्ट के रूप में युवावस्था में अपना कैरियर शुरू किया। जहां वह बेरूत के अमेरिकन यूनिवर्सिटी में बिजनेस स्टडीज में स्नातक की डिग्री पूरी कर रही थी।

कई भाषाएं जानती हैं शादिया
फेसबुक पर शादिया अलग-अलग भाषाओं में अपनी बात रखती हैं। उन्हें पढ़ने का भी शौक है। अबुधाबी में हुई वर्ल्ड प्रो चैंपियनशिप में शादिया ने हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने अपनी कैटिगरी में सिल्वर और सभी कैटिगरी के मुकाबले में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा शादिया की बहन आरिफा बसिसो जॉर्डन में बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं।

Story first published: Tuesday, March 27, 2018, 15:52 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+