#SpiritOfCricket: गेल ने फिर जीता दिल, मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के साथ किया चैंपियन डांस
नई दिल्ली। विश्वकप क्रिकेट क्वालिफाइंग मैच में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने खेल भावना का एक शानदार नमूना पेश किया है। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। दरअसल विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल मुकाबले में रविवार (25 मार्च) को अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी।
इस मुकाबले में भले ही गेल कुछ खास नहीं कर सके लेकिन मैच हारने के बावजूद उन्होंने अफगान खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद संग 'चैंपियन' डांस किया, जिसने फैंस का दिल मोह लिया। गेल यूं काफी मजाकिया इंसान हैं लेकिन उनमें खेल भावना कूट-कूटकर भरी है। ये एक बार फिर से साबित हो गया।
बता दें कि मोहम्मद शहजाद की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने विश्व कप क्रिकेट क्वालिफाइंग फाइनल में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। लेग स्पिनर राशिद खान 100 अंतरराष्ट्रीय विकेट तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले गेंदबाज बन गए। वेस्टइंडीज की टीम 204 रन पर आउट हो गई थी।
जवाब में अफगानिस्तान ने 9.2 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आपको बता दें कि एक बार पहले भी जब अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया था तब गेल ने अफगानिस्तान की ही ड्रेस पहनकर उनके साथ डांस किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
