Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्मृति मंधाना ने फिर किया धमाल, शतक जड़कर बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने इंग्लैंड में शुक्रवार को अपने करियर का पहला टी-20 शतक ठोका। मंधाना ने वीमेंस क्रिकेट सुपर लीग मुकाबले में वेस्टर्न स्टार्म के लिए खेलते हुए 68 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 102 रन बनाए और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। लंकाशायर के लिए खेलते हुए हरमनप्रीत कौर इस मैच में खाता भी नहीं खोल सकीं।

गौरतलब हो कि मंधाना की शानदार शतकीय पारी की बदौलत वेस्टर्न स्टार्म टीम ने लीग के 15वें मैच में लंकाशायर थंडर टीम को सात विकेट से हराया। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए लंकाशायर टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रन बनाए। उसकी तरफ से सैदर्थवेट ने बिना आउट हुए 85 रन की पारी खेली। निराशाजनक बात यह रही कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बिना खाता खोले ही रन आउट हो गईं।जवाब में खेलते हुए स्टार्म टीम ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
र्म की ओर से स्टेफाने टेलर ने नाबाद 33 रन बनाए। इस जीत ने मौजूदा चैम्पियन स्टार्म टीम को लीग तालिका में पहले स्थान पर ला दिया है। वहीं, स्मृति मंधाना का यह वीमेन लीग में लगातार तीसरा मैन ऑफ द मैच जीता, जो लीग के लिहाज से एक रिकॉर्ड है।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 20:54 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+