ऋषभ पंत के इस अंदाज के कायल हैं राहुल द्रविड़, खुद बताई वजह
नई दिल्ली। भारत के उभरते हुए क्रिकेट सितारे ऋषभ पंत ने आईपीएल में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना दिया। सिर्फ आइपीएल ही नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी इस बल्लेबाज का आंतक गेंदबाजों ने झेला है। इंग्लैंड दौरे पर गई भारत-ए की तरफ से भी इस बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया था।अब इस बल्लेबाज की तूफानी बल्लेबाजी की तो सब तारीफ करते हैं लेकिन भारत के महान क्रिकेटर और कई लंबे समय तक पंत को कोचिंग दे रहे राहुल द्रविड़ उनकी तूफानी बल्लेबाजी नहीं बल्कि कठिन परिस्थिति में खेलने और उसके अनुरुप ढालने की काबिलियत से खुश है।
द्रविड़ ने की थी तारीफः राहुल द्रविड़ ने कहा कि सभी ने उसकी तेज बल्लेबाजी देखी है और ये उसके खेलने का तरीका भी है। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उसने जिस तरह संभल कर बल्लेबाजी की उससे मैं काफी प्रभावित हूं। उन पारियों में उसने दिखा दिया कि वह अपनी शैली के विपरीत भी बल्लेबाजी कर सकता है। इस दौरे पर हमने उसे कठिन परिस्थिति में बल्लेबाजी की चुनौती दी थी, जिसे उसने अच्छी तरह पास कर लिया। उसने कठिन परिस्थिति में पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ जिस तरह की बल्लेबाजी की वह सच में अद्धभुत था। गौरतलब हो कि ऋषभ पंत को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम ने मौका दिया है। वो इंग्लैंड के साथ 1 अगस्त से होने वाले 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
