बॉल टेम्परिंग विवाद पर पहली बार वार्नर ने तोड़ी चुप्पी, भावुक संदेश लिखकर मांगी माफी
नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक साल का बैन लगाए जाने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक बेहद ही भावुक संदेश लिखते हुए मांफी मागी है। बता दें कि बॉल टेम्परिंग के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया। इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया है। साथ ही स्मिथ को अगले दो साल तक कप्तान नही बनाया जाएगा जबकि वार्नर को अब कभी भी कप्तान न बनाए जाने की सजा सुनाई है। हालांकि इस विवाद पर पहली बार डेविड वार्नर ने बयान दिया है।
— David Warner (@davidwarner31) March 29, 2018 |
वार्नर ने लिखा ये भावुक संदेश
वार्नर ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए सभी से मांफी मागी है। वार्नर ने लिखा- "ऑस्ट्रेलिया और दुनियाभर में मौजूद क्रिकेट फैंस के लिएः मैं इस समय सिडनी वापस लौट रहा हूं। गलती हुई जिससे क्रिकेट को नुकसान हुआ है। मैं अपने गलती के लिए माफी मांगता हूं और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं इस संकट को समझता हूं जिसने इस खेल और उसके प्रशंसकों निराश किया है। यह खेल पर धब्बा है। हम सभी को इससे प्यार है। मैं तब से इसे प्यार करता हूं जब मैं बच्चा था। मुझे गहरी सांस लेने और अपने परिवार, मित्रों और विश्वसनीय सलाहकारों के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। आप कुछ दिनों में मुझसे सुनेंगे।"

कभी कप्तान नहीं बन सकते वार्नर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए बैन कर दिया है। बैन के बाद दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर भी ग्रहण लग गया है। इसके अलावा जहां स्मिथ अगले दो साल तक टीम के कप्तान नहीं बन सकते तो वहीं डेविड वार्नर कभी भी टीम की कप्तानी के लिए कंसीडर नहीं किए जाएंगे। हालांकि ये पहली बार है जब बॉल टेम्परिंग के आरोप में किसी खिलाड़ी को एक साल के लिए बैन किया गया है।

100 घंटे सामुदायिक क्रिकेट यानी कम्युनिटी क्रिकेट खेलकर बिताने होंगे
इन क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक अब 100 घंटे सामुदायिक क्रिकेट यानी कम्युनिटी क्रिकेट खेलकर बिताने होंगे। हालांकि ये सजा पूरे साल की है मतलब कि स्मिथ और वार्नर को पूरे साल में 100 घंटे कम्युनिटी क्रिकेट खेलनी होगी। तीनों खिलाड़ियों को क्रिकेट समुदाय से संपर्क बरकरार रखने के लिए क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति होगी। साथ ही तीनों खिलाड़ियों को कम्युनिटी क्रिकेट में 100 घंटे तक स्वैच्छिक सेवा भी करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
