ICC Test Ranking: 'शिखर' पर विराट कोहली, सात साल बाद पहली बार कोई भारतीय बल्लेबाज बना नंबर वन
नई दिल्ली। क्रिकेट में रिकॉर्ड का पर्याय बन चुके विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है।12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हुए विराट कोहली ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 904 अंक के साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ पहले नंबर पर थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए विराट ने स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 934 अंको के साथ पहले पायदान पर जगह बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने दोनों पारियों में शानदार खेल दिखाते हुए कुल 200 रन बनाए थे।
Apart from Kohli, Sachin Tendulkar, Rahul Dravid, Gautam Gambhir, Sunil Gavaskar, Virender Sehwag and Dilip Vengsarkar are the other Indian batsmen to have achieved number one rank in ICC test batting rankings https://t.co/tU9aOVZutE
— ANI (@ANI) August 5, 2018
KOHLI IS NO.1@imVkohli has overtaken Steve Smith to become the new No.1 batsman in @MRFWorldwide ICC Test Rankings.
— ICC (@ICC) August 5, 2018
He is the first Indian since @sachin_rt to get there.
READ ⬇️https://t.co/Hw7OCimIKw pic.twitter.com/s8h4fNmJYK
पहली बार बने नंबर 1:
विराट कोहली ने पहली बार नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने हैं। सात साल में पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय बल्लेबाज नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बना है। कोहली ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इससे पहले जून 2011 में सचिन तेंदुलकर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे। सचिन के अलावा नंबर 1 रैंकिंग राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, दिलीप वेंगसरकर भी टेस्ट में पहले नंबर पर रह चुके हैं।
#FLASH Virat Kohli is now the number one batsman in ICC Test batting ranking, he overtook Australia's Steve Smith pic.twitter.com/1v2W70kECF
— ANI (@ANI) August 5, 2018

मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी:
इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में 200 से अधिक बनाने वाले विराट कोहली दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ मंसूर अली खान पटौदी ही कर सके हैं। पटौदी ने 1967 में लीड्स में एक मैच में 200 से अधिक रन बनाए थे।

गांगुली को पछाड़ा :
विराट कोहली ने एजबेस्टन टेस्ट में दोनों पारियों में कुल 318 गेंदों का खेली। सौरव गांगुली ने 2002 में नॉटिंघम में 308 गेंदें खेली थीं। वह बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट में सर्वाधिक गेंद खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पटौदी ने 1967 में लीड्स में 554 गेंदों का सामना किया था।

सचिन और द्रविड़ को छोड़ा पीछे:
एक टेस्ट में 200 या इससे अधिक रन बनाने का कारनाम विराट कोहली का रिकॉर्डअपने नाम किया।उन्होंने 11 बार यह कारनाम किया है। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 10-10 बार तथा वीरेंद्र सहवाग 9 बार यह कारनामा करने में सफल रहे हैं।

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी:
विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। दोनों ने 4-4 बार एक टेस्ट में दो-दो अर्धशतक जड़े हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
