इंग्लैंड में ही होगी रिद्धिमान साहा की सर्जरी, बीसीसीआई ने की पुष्टि
नई दिल्लीः रिद्धिमान साहा साहा की चोट टीम इंडिया के चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के लिए गले की फांस बनती जा रही है। इन सारे सवालों से घिरी बीसीसीआई ने आखिरकार उनके इलाज का फैसला कर ही लिया। बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है कि इस माह के अंत में या फिर अगस्त के शुरुआत में ही मैनचेस्टर में साहा के कंधे की सर्जरी होगी। बीसीसीआई ने कहा कि साहा की सर्जरी डॉक्टर लेनार्ड फंक करेंगे। गौरतलब हो कि साहा को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया, लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या के बारे में पूरी बात का खुलासा नहीं किया।
बीसीसीआई ने अपने बचाव में कहा था कि एनसीए में उनका पूरा उपचार भारतीय टीम प्रबंधन और परिचालन प्रबंध निदेशक की देखरेख में किया गया था। गौरतलब है कि साहा को साउथ अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद वह भारत वापस आ गए थे। उनका कंधा पूरी तरह से ठीक नहीं हो सका और वो इस चोट के साथ ही आईपीएल भी खेले।
इसके बाद 25 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनके अंगूठे में भी चोट लगी और वह फिर से एनसीए वापस आ गए। बस यहीं से साहा की चोटों की रिकवरी में गफलत का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ सके बाद उनके कंधे की सर्जरी की नौबत आ गई. सर्जरी के बाद साहा लंबे वक्त तक क्रिकेट के मदान से बाहर रहेंगे. इससे पहले ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थी कि टेस्ट विकेटकीपर साहा को यह चोट एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में गड़बड़ी के कारण और बढ़ गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
