Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्वकप को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। गेंद से छेड़छाड़ मामले में क्रिकेट जगत से दूर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को उम्मीद है कि वो टीम में वापसी करेंगे। बीते दिन अपनी सरज़मीं पर लंबे वक्त बाद पहला मैच खेलने के बाद वॉर्नर ने 2019 वर्ल्डकप में खेलने की उम्मीद जताई। वॉर्नर ने कहा कि वो लगातार क्रिकेट में बने हुए हैं और अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले उनका बैन खत्म हो जाएगा तो वो देश की वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मुझे जो ब्रेक मिला उससे मुझे फायदा हो रहा है। कोई भी रात में फॉर्म नहीं खोता है. मैं आज भी हर सुबह उठता हूं और मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को खेलता हूं जो कि मेरी नज़र में विश्व के सवश्रेष्ठ गेंदबाजों में एक हैं। और अगर मैं बैन के दौरान इन्हें लगातार खेल सकता हूं तो मुझे लगता है कि मैं वापसी कर सकता हूं।

आईपीएल में भी करेंगे वापसीः आईपीएल का ज़िक्र करते हुए वॉर्नर ने कहा कि अगले साल मेरा बैन खत्म होने और विश्वकप के बीच उन्हें खेलने के कई मौके मिलेंगे। वॉर्नर बोले,'काफी अभ्यास मैच होंगे। मैं आईपीएल में भी खेलूंगा। बहुत क्रिकेट होनी है। वहां कई विश्व स्तर के खिलाड़ी खेलेंगे जिनसे मुझे तैयारी करने में मदद मिलेगी। गौरतलब हो कि इसी साल मार्च के महीने में बॉल टेम्परिंग विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान स्टीव स्मिथ समेत डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी बैन लगा दिया गया था।

Story first published: Sunday, July 22, 2018, 14:27 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+