ENG vs IND: टेस्ट मैच के पहले दिन ही जो रूट ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम के नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की पारी के दौरान कप्तान जो रूट ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए।इस स्कोर के साथ जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जो रूट ने अपने पदार्पण यानि डेब्यू के 2058 दिन बाद ही टेस्ट में 6000 रन पूरे कर लिए। रूट का यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
एलिस्टर कुक को पछाड़ा:
रूट ने इस रिकॉर्ड के मामले में अपने ही टीम के खिलाड़ी एलिस्टर कुक को पीछे किया। कुक ने यह रिकॉर्ड 2168 दिन में बनाया था। रूट ने 6000 का आकड़ा 127 पारियों में छुआ। उनसे आगे सिर्फ तीन बल्लेबाज हैं।
वॉली हेमण्ड, सर लियोनार्ड हटन और केन बैरिंगटन हैं।हेमण्ड ने 114 तो हटन और बैरिंगटन ने ऐसा 116 पारियों में किया।
दुनिया के तीसरे युवा बल्लेबाज:
रूट ये कमाल करने वाले दुनिया के तीसरे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा 27 साल और 214 दिन की उम्र में किया है। इस मामले में सबसे आगे भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने सिर्फ 26 साल और 313 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए थे।दूसरे नंबर पर नाम है एलिस्टर कुक का 27 साल और 43 दिन में ये मुकाम अपने नाम किया था। बता दें कि पहले दिन जो रूट की निगाहें मैदान पर जम चुकी थी लेकिन विकेट के बीच रन चुराने के दौरान वह न आउट हो गए।उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
