ENG vs IND: स्टंप माइक में कैद हुई अश्विन और कार्तिक के बीच मजेदार बातचीत, देखें Video
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में फिलहाल भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में चार विकेट लिए इसके बाद दूसरी पारी में भी अश्विन ने कुक को पवेलियन भेजा। पहली पारी में अश्विन ने एलिएस्टर कुक, जोस बटलर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को आउट किया। अंत में एक रन पर स्टुअर्ड ब्रॉड को एलबीडब्लयू आउट कर अश्विन ने अपने नाम चार विकेट किए। दूसरी पारी में अश्विन ने एक बार फिर कुक को पवेलियन की राह दिखाई।
पहले मैच को लेकर एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में कार्तिक अश्विन से लगातार तमिल में बात कर रहे हैं। यह बात कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी समझ नहीं आ रही है। कार्तिक और अश्विन के बीच बातचीत के जरिए ही कुक को अश्विन ने पवेलियन भेजा।
#INDvENG #Dineshkarthik & #Ashwin Speaking In Tamil Day 1 Full Video
— Dinesh Kingmaker (@IamDineshKM) August 2, 2018
' Kaala Pataa Gaali Vaa Vaa ' 😂😂👌👌
' Super ra Mama Super ra Mama ' pic.twitter.com/ztF3AlDPwj
अश्विन की सीधी गेंदों को कुक मिस कर रहे थे। सीधी गेंद रखने की नसीहत कार्तिक ने ही अश्विन को दी थी। अश्विन ने लगातार यही गेंद फेंकना जारी रखा जिसके बाद कुक एलबीडबल्यू हो गए।कार्तिक से पहले जब धोनी टेस्ट टीम का हिस्सा हुआ करते थे तो वह भी ऐसे ही पिच का हाल गेंदबाज को बताते रहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
