INDvsENG: भारत की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने शायराना अंदाज में दी टीम को नसीहत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्विट को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग टीम की हर अच्छाई और कमी को भी सबके सामने बयां करते रहते हैं। वहीं मंगलवार को खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत को मिली हार के बाद भी सहवाग ने टीम को नसीहत देते हुए बड़ी बात कही। गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज पर कब्जा तो कर गई लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे में भारत को आठ विकेट से हार मिली, वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का लक्ष्य दिया था। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग ने शायराना अंदाज में भारतीय टीम को नसीहत दी, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दी।
|
सहवाग की नसीहतः
मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा, 'जीत बेशक होठों पर मुस्कुराहट लाती है, लेकिन हार ही जिंदगी का एक नया सबक सिखलाती है। मुझे भरोसा है कि टीम इंडिया इस हार से बहुत कुछ सीखेगी और जल्द वापसी करेगी।
— ᏢᏒᎥᏁᏟᎬss Ꮎf ᎶᎾᎪ (@PrincessOfGoa) July 17, 2018 |
एक यूजर ने कुछ यूं दिया जवाब
एक यूजर ने वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट पर लिखा कि ये तो विधि का विधान है मित्र। गौरतलब हो कि खेल में जीत और हार का सिलसिला चलता रहता है।
|
शायराना अंदाज में दिया जवाब
एक यूजर ने भी सहवाग के इस ट्वीट पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जिंदगी का खेल बस खेलते रहो और जीत हार के बारे में मत सोचो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
