VIDEO: टीम इंडिया के बस ड्राइवर ने बताए धोनी, सचिन और रैना संग 'याराना' के कुछ मजेदार किस्से
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा सिर्फ मैदान के भीतर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी देखने को मिलता है। वहीं मैदान के बाहर जो बात इन खिलाड़ियों को स्पेशल बनाती है वो है इस टीम के खिलाड़ियों का मिलनसार अंदाज और दूसरों को सम्मान देने की खूबी। इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई भारतीय टीम टी-20 और वनडे मुकाबले के बाद अब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खासा मेहनत करती नजर आ रही है। वहीं 1 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम बर्मिंघम पहुंच चुकी है। ऐसे में इन खिलाड़ियों की खूबी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बीसीसीआई ने ही यह एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के बस ड्राइवर जेफ गुडविन को दिखाया गया है।वीडियो में जैफ सचिन, विराट और रैना आदि के बारे में अपने दिल की बात कहते दिख रहे हैं।
|
बस ड्राइवर ने बताई दिल की बातः
जेफ इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के बस ड्राइवर हैं। वह 1999 के वर्ल्ड कप से विभिन्न टीमों के लिए बस ड्राइविंग कर रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में वह सचिन तेंडुलकर से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। जेफ के मुताबिक, एक बार सचिन जैफ के बेटे के साथ बस में आगे बैठे थे, जिसे देखकर उनका बेटा काफी खुश था। उस वक्त उनके बेटे की उम्र 21 साल थी। वहीं इस दौरान सचिन ने उससे कहा कि तुम्हारे डैडी बड़े सितारे हैं। उन्होंने कहा कि जब वो बस से नीचे उतरा तो मेरा बेटा एक स्टार बन चुका था।

रैना को जमकर सराहा
जेफ सुरेश रैना से जुड़ा एक किस्सा भी याद करते हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। जेफ ने बताया कि एक बार उनकी पत्नी बीमार हो गई थी, तब रैना ने अपनी एक जर्सी देकर जेफ से कहा था कि उसे नीलाम करके आए पैसों से मदद हो सकती है। वीडियो में जेफ धोनी को शानदार विकेटकीपर बताते हैं। इस दौरान वो काफी रोचक किस्से टीम के साथ बिताए हुए शेयर करते हैं।

कोहली करते रहते हैं मजाक
उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अक्सर आगे बैठकर उनकी टांग खींचते हैं। जिस वक्त यह वीडियो बनाया गया उस वक्त बस में युजवेंद्र चहल भी मौजूद थे। उनकी तरफ इशारा करते हुए जैफ बताते हैं कि वह उन्हें 'बूढ़ा आदमी' कहते हैं। जैफ बताते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया की टीम के फेवरेट थे और डैरेन लेहमन ने उन्हें पॉपोये (कार्टून कैरेक्टर) नाम दिया था। वहीं वीडियो के अंत में जेफ कहते हैं कि वह भारतीय प्लेयर्स को काफी पसंद करते हैं, क्योंकि वे सभी काफी अनुशासन में रहते हैं। जैफ ने कहा, 'एक उदाहरण के तौर पर आपको बताता हूं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच खत्म होने के बाद रात को दो बजे तक चेंजिंग रूम में ही बैठी रहती थी, वहीं भारतीय टीम मैच खत्म होने के तुरंत बाद स्टेडियम छोड़ देती है। यह काफी प्रफेशनल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
