ENG vs IND: कोहली को 'अग्नि परीक्षा' से पहले मिला 'भगवान' का साथ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के शिखर पर रहने वाले खिलाड़ी विराट कोहली की अग्नि परीक्षा की घड़ी आ गई है।भारत को इंग्लैंड की घर में उसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। कोहली जहां कप्तान के तौर पर टीम का प्रदर्शन दुरुस्त रखना चाहेंगे वहीं निजी स्कोर से भी अपना पुराना रिकॉर्ड ठीक करना चाहेंगे। कोहली की परीक्षा के इस मौके पर उन्हें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाल सचिन तेंदुलकर का साथ मिला है। सचिन ने कोहली की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वह लंबे वक्त तक इस खेल के शीर्ष पर रहेंगे।
सचिन ने कहा कि," मैं हमेशा उसकी आंख में भूख और आग देख सकता हूं उसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जैसे ही उसे लगता है कि किसी विभाग में काम करने की जरूरत है वह तुरंत ही नेट पर जाकर उन चीजों पर काम करता है।"
तेंदुलकर ने यह भी कहा कि एक खिलाड़ी तभी आगे बढ़ सकता है जब वह स्वीकार करे और इसके लिए स्वीकार करना पड़ता है कि ये वे विभाग हैं जहां मैंने अच्छा नहीं किया है और मुझे इन चीजों में बदलाव करने की जरूरत है।
बता दें कि कोहली ने अब तक 66 टेस्ट में 53 .40 की औसत से 5554 रन बनाए है। वह चार साल पहले हालांकि इंग्लैंड दौरे प असफल साबित हुए थे। पांच टेस्ट में 13 . 40 की औसत से उन्होंने सिर्फ 134 रन बना पाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
