Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला हॉकी विश्वकप: आयरलैंड ने भारत को 1-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम जीत की तलाश में वीरवार को आयरलैंड के खिलाफ उतरी। इस मैच में भारत को आयरलैंड ने 1-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत पर विश्वकप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं,आयरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। आयरलैंड की तरफ से 13 वें मिनट में एना ओफ्लेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।इस गोल के बाद दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और आयरलैंड ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया।

भारत के पास मौका था कि वह पिछले साल हुए विश्व कप के सेमीफाइनल का हिसाब चुकता कर ले।जोहानिसबर्ग में हॉकी विश्व कप लीग सेमीफाइनल में आयरलैंड ने 2-1 से हराया था। लेकिन एक बार फिर से आयरलैंड की टीम भारत पर भारी पड़ी। आयरलैंड के खिलाफ भारत की यह दूसरी हार है। इस विश्वकप में आयरलैंड ने कई बड़े उलटफेर किए हैं। टूर्नामेंट की शुरूआत में अपने पहले मैच में दुनिया की सातवें नंबर की टीम अमेरिका को 3-1 से हराया था।

छह पेनल्टी कॉर्नर, सभी नाकाम

मैच के दौरान भारत को छट पेनॉल्टी कार्नर हासिल हुए लेकिन भारत इन मौकों को भुनाने में नाकाम रहा। वहीं , आयरलैंड ने भारतीय टीम की गलतियों का फायदा उठाते हुए 12 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर में ही गोल कर दिया। यही एक गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ। आरलैंड ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखी जिसके बाद भारत के हाथ से मैच निकल गया।

इस जीत की बदौलत आयरलैंड पूल बी में छह अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। उसके बाद इंग्लैंड (दो अंक), भारत और अमेरिका (दोनों एक अंक) का नंबर आता है।भारत के लिए अब करो या मरो की स्थिति बन गई है।अपने आखिरी लीग मैच में उसे अमेरिका को हराना होगा।

Story first published: Friday, July 27, 2018, 10:07 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+