INDvsENG: पहले टेस्ट में मिली हार तो क्रिकेट के दिग्गजों ने दिया ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 31 रनों से जीतकर श्रृंखला में बढ़त बना ली है। वहीं भारतीय टीम यह मुकाबला जीतते जीतते रह गई । विराट सेना शनिवार को 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरतलब हो कि चौथे दिन टीम इंडिया को 84 रन बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट सुरक्षित थे। भारत को भरोसा था कि कप्तान विराट कोहली पहली पारी की भांति दूसरी पारी में पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ जरूरी रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और भारत को इस मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
|
लेंगर ने कहा यही है टेस्ट का रोमांच
लेंगर ने कहा कहा कि टेस्ट क्रिकेट का यही रोमांच है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ और इंग्लैंड ने 31 रनों से इसे जीत लिया।
यही है टेस्ट क्रिकेट का रोमांच
यूसूफ पठान ने इस रोमांचक मुकाबले की तारीफ करते हुए लिखा कि यही टेस्ट मुकाबले की सबसे खूबसूरत सी चीज है।
|
तेज गेंदबाज का ऐसा रहा रिएक्शन
भारत के तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने कहा कि कितना रोमांचक मुकाबला हो गया है। बता दें कि कप्तान कोहली के आउट होने के बाद सारा दारोमदार पांड्या पर था, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
