क्रिकेट: नेपाल के लिए आज का दिन स्पेशल, दर्ज हो जाएगा ये खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एक अगस्त को क्रिकेट के अध्याय के लिए दो बेहद खास घटनाक्रम वाला दिन है। क्रिकेट की जनक कही जाने वाली टीम इंग्लैंड जहां अपना 1000वां टेस्ट मैच खेलेगी तो वहीं, नेपाल की टीम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना पदार्पण करेगी। नेपाल अपना पहला वनडे एक अगस्तत को एम्सटेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।
इसके साथ ही नेपाल वनडे में पदार्पण करने वाली दुनिया की 27वीं टीम बन जाएगी। इस साल आयरलैंड और अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था जबकि उपमहाद्वीप की टीम नेपाल को हाल में आईसीसी ने वनडे का दर्जा मिला था। नेपाल का पहला मैच उस नीदरलैंड से है जिसने 1996 विश्व कप में अपना पहला वनडे खेला था। नेपाल की टीम में पारस खड़का के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं। वह टीम के कप्तान भी है।
लेग स्पिनर संदीप लेमिचाने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बने थे।2016 में अंडर-19 विश्व कप में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर थी। संदीप ने 6 मैचों में 17 की औसत और 4.67 के इकोनोमी रेट से 14 विकेट लिए थे और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
