Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: मुस्कान ने जीता गोल्ड, चीन को पछाड़ टॉप पर भारत

सिडनी। ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिडनी में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को मुस्कान ने भारत को 9वां गोल्ड मेडल दिलाया। इसी के साथ भारत ने टैली में चीन को पछाड़कर नंबर वन का स्थान कब्जा लिया है। मुस्कान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में यह स्वर्ण पदक हासिल किया। 17 साल की मुस्कान ने फाइनल में 35 अंक हासिल किए, जबकि चीन की किन सिहांग 34 अंक के साथ दूसरे और थाईलैंड की कानयाकॉर्न 26 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

मुस्कान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। आपको बता दें कि भारत के खाते में अब तक 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। जबकि चीन 8 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है।

आपको बता दें कि इससे पहले शूटर मनु भाकर और अनमोल ने दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में क्वॉलिफिकेशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मंगलवार को यहां गोल्ड मेडल जीता था।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 10:58 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+