Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने फेंकी ऐसी 'नो बॉल', लोग रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज हो या गेंदबाज कई बार कुछ ऐसा कर बैठता है जो सदा सदा के लिए अमर हो जाता है।पिछले साल संपन्न हुए ऐशज में मिशेल स्टार्क की एक गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा गया।लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। बॉल ऑफ द सेंचुरी के बाद अब लगता है कि नो बॉल ऑफ द सेंचुरी भी फेंकी जा चुकी है।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने ऐसी गेंद फेंकी की देखने वाले दंग रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में शेल्डन कॉटरेल वेस्टइंडडीज की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं लेकिन ओवर की पांचवी बॉल उनके हाथ से फिसलकर पिच की जगह दूर ही निकल गई।



दोनों के बीच हुई वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से जीत लिया। अब दोनों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है।बता दें कि धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है। वह वनडे में टीम की तरफ से खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज की टी20 टीम कुछ इस प्रकार है...
कार्लोस ब्राथवैट (कप्तान), सैमुएल बद्री, शेल्डन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, मार्लोन सैमुएल्स, चाडविक शेल्डन और केसरिक विलियम्स।

Story first published: Wednesday, August 1, 2018, 13:53 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+