ENG vs IND: विराट कोहली को आउट करने के लिए ब्रॉड ने तैयार किया खास प्लान
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को एक अगस्त से टेस्ट मैच खेलना है। भारत के लिए यह दौरा आसान नहीं होने वाला है। चोट के बाद वापसी कर रहे स्टूअर्ट ब्रॉड ने मैच से पहले विराट कोहली को आउट करने के लिए खास प्लान तैयार किया है। 32 वर्षीय ब्रॉड ने कहा कि कोहली जैसे भारतीय खिलाड़ी को आउट करने के लिए इंग्लैंड के पास खास प्लान है। मैच से पहले सोमवार को ब्रॉड ने कोहली और एंडरसन की टक्कर को भी नकार दिया।उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक गेंदबाज किसी विश्व स्तरीय बल्लेबाज को टारगेट कर सकता है। गेंदबाजी के दोनों छोर से दबाव बनाना होगा।सामने के बल्लेबाजों से गलतियां करावनी होंगी।
रनों के लिए तरसा देंगे:
ब्रॉड का कहना है कि हमारा गेंदबाजी आक्रमण बल्लेबाजों को जल्दी रन बनाने के लिए तरसा देगा।खासतौर पर विराट कोहली जैसी खिलाड़ी पर अधिकर दबाव रहेगा।ब्रॉडड का मानना है कि वह अब पूरी फिटनेस के साथ वापसी कर रहे हैं।उनका कहना है कि यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।
नहीं खेलेंगे पांचों टेस्ट मैच:
ब्राॉड का कहना है कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें और जेम्स एंडरसन को रोटेट किया जाएगा ताकि उनके कार्यभार में संतुलन बनाया जा सके। ब्रॉड ने कहा, 'यह टॉस, पिचों और कार्यभार पर निर्भर करेगा।यदि 250 ओवरों के दो टेस्ट हो गए तो यह सोचना मुश्किल है कि सभी तेज गेंदबाज छह सप्ताह में पांचों टेस्ट खेलेंगे।'
कोहली का प्रदर्शन:
इंग्लैंड में विराट पाँच टेस्ट की 10 पारियों में सिर्फ 134 रन ही बना पाये हैं और उनका उच्चतम स्कोर 39 है। वहीं वनडे के रिकॉर्ड देखते हुए थोड़ी राहत मिलती है। उनका करियर औसत 58 है जबकि इंग्लैंड में उन्होंने 32 के औसत से रन बनाये हैं।
गौरतलब है कि 2014 में भारत महेंद्र सिंंह धोनी की कप्तानी में सीरीज 3-1 सेे गंवा दी थी।भारत ने एक मैच ड्रा कराया था और एक मैच में जीत दर्ज की थी जबकि इंग्लैंड ने 3 मैच जीतते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
