दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने एक पारी में झटके 9 विकेट, बनाया ये खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं। हालांकि कुछ रिकॉहै र्ड ऐसे होते हैं जो तोड़े तो नहीं जा सकते लेकिन उनकी बराबरी करना उन्हें तोड़ने जैसा ही है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले के नाम ऐसा ही एक रिकॉर्ड है जिसकी बराबरी करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं है। दरअसल कुंबले ने फरवरी 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान के सभी दस विकेट उखाड़ फेंके थे। उन्होंने 26.3 ओवर में 74 रन देकर ऐसा किया था। उनके रिकॉर्ड की इस लिस्ट में एक और नाम आते-आते बच गया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के नाम एक खास रिकॉर्ड जरूर जुड़ गया है।
हुआ कुछ यूंः साउथ अफ्रीका के कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ द. अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में नौ विकेट लेकर कमाल कर दिया। । यह श्रीलंकार्इ जमीं पर किसी भी विदेशी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस दौरान केशव ने 41.1 ओवर की गेंदबाज़़ी के करते हुए 129 पर नौ विकेट हासिल किए। इसके साथ ही साथ उन्होंने 10 ओवर मेडन भी फेंके। उनकी इस दमदार गेंदबाज़ी़ की बदौलत ही श्रीलंका की पारी 338 रन पर सिमट गई। इसी के साथ महाराज ने 61 साल का सूखा खत्म कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
