VIDEO: एमएस धोनी संग कुछ इस तरह डांस करती नजर आईं साक्षी धोनी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी की पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बता दें कि क्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी के कई खास पल शेयर किए हैं। पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं। पूर्णा की शादी बिजनेमसमैन नमित सोनी के साथ हुई है। साक्षी और पूर्णा की दोस्ती काफी पुरानी और बेहद खास है. इसका सबूत अक्सर सोशल मीडिया पर मिलता ही रहता है. इसके अलावा साक्षी धोनी इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा के साथ पूर्णा की शादी का हर फंक्शन अटैंड कर रही हैं।
cute ❤ / @sakshisingh_r Last night. #dhoni #sakshidhoni
A post shared by The Dhoni Family. (@thedhonifamily) on
साक्षी धोनी ने अपनी बेस्टफ्रेंड के संगीत फंक्शन पर एक खास डांस परफॉर्मेंस भी दी। पूर्णा की शादी के संगीत फंक्शन में साक्षी धोनी के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इन्हीं वीडियोज के बीच साक्षी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साक्षी स्टेज पर हैं। साक्षी फिल्म 'मोहब्बतें' के गाने 'आंखे खुली हों या हों बंद' पर डांस शुरू करती हैं, लेकिन गाने के बोल शुरू होते ही साक्षी हाथ छुड़ाकर शर्माते हुए वहां से चल देती हैं।
बता दें कि साक्षी ने पूर्णा के संगीत पर दो गानों पर परफॉर्म किया. साक्षी धोनी ने पूर्णा के लिए फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर परफॉर्म किया
इसके अलावा साक्षी ने 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'ये लड़का है दीवाना' गाने पर भी स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी हाल ही में खत्म हुई 3 मैचों की टी-20 और वन-डे सीरीज के बाद इंग्लैंड से लौटे हैं. इंग्लैंड से लौटते ही महेंद्र सिंह धोनी जीवा और साक्षी के साथ पूर्णा पटेल की शादी के हर फंक्शन में शरीक हो रहे हैं। धोनी के अलावा क्रिकेटर पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान, सागरिका घाटगे भी पूर्णा के शादी के फंक्शन में शिरकत कर रहे हैं।
A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
