INDvsENG: भुवनेश्वर कुमार को तीसरे वनडे में जगह देने पर फिजियो और चयनकर्ता पर उठे सवाल
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को अब इंग्लैंड के साथ अगले महीने से 5 टेस्ट मैचों की श्रृखला खेलनी है। गौरतलब हो कि भारत ने अब तक खेले गए तीन टी-20 मुकाबले में एक टी-20 की सीरीज पर तो कब्जा कर लिया लेकिन वनडे मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं आईपीएल से ही चोट से जूझ रहे भारत के तेज और अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आगामी टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है। बता दें कि तीसरे वनडे में भुवी खेलने उतरे लेकिन वह अपनी लय में नजर नहीं आए। ऐसे में टीम इंडिया के फिजियो पैटिक फरहर्ट और ट्रेनर शंकर की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं।
उठाया सवालः बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने भुवनेश्वर को तीसरे वनडे में खिलाए जाने पर सवाल उठाए हैं। भुवनेश्वर की फिटनेस पर सवाल पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि जाइए और जाकर रवि शास्त्री से यह प्रश्न पूछिए। हम तब से कह रहे हैं कि उसने अपनी चोट को बढ़ा दिया है, हम स्वीकार कर रहे हैं कि वह पूरी तरह से फिट नहीं था। अगर वह टेस्ट सीरीज में हमारी रणनीति का अहम हिस्सा था तब उसे एक वनडे में खिलाने का जोखिम क्यों लिया गया। भुवनेश्वर ने दौरे से पहले यो-यो टेस्ट पास किया था लेकिन सवाल उठता है कि जब वह पूरी तरह फिट नहीं थे तो उन्हें टीम में कैसे शामिल किया गया।
अधिकारी ने कहा कि कुछ सवाल हैं जिनके जवाब टीम प्रबंधन को देने होंगे। अगर उन्हें तीसरे टी-20 और शुरुआती दो वनडे में नहीं खिलाया गया तो फिर उन्हें तीसरे वनडे में खेलने की इजाजत क्यों मिली। क्या फरहर्ट ने तीसरे वनडे से पहले यह जानकारी दी थी कि उन्हें खिलाना जोखिम भरा हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
