Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: किया सुपर लीग में स्मृति मंधाना ने खेली आतिशी पारी, लगाई छक्कों की झड़ी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड की किया टी-20 सुपरलीग क्रिकेट में धमाकेदार आगाज किया है। वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से अपना पहला मैच खेल रही मंधाना ने यॉर्कशायर डायमंड के गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाते हुए महज 20 गेंदों में ही 48 रन बना डाले। अपनी इस आतिशी पारी से मंधाना ने फैंस का दिल जीत लिया। मंधाना ने कीया सुपर लीग के पहले मुकाबले में ही यॉर्कशायर डायमंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी। टॉटन में खेले गए इस मैच में यॉर्कशायर डायमंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

डायमंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसके दोनों सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और सी अट्टापट्टू महज 10 गेंदों के भीतर ही आउट होकर पवेलियन वापस चली गईं। इसके बाद डेलिसा किमिन्स के नाबाद अर्धशतक और कप्तान लौरा विनफील्ड 41 रन की पारियों की बदौलत टीम का स्कोर 162 तक पहुंचा एलिस डेविडसन रिचर्डस ने भी 33 रन की उपयोगी पारी खेली।


जवाब में 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न स्टॉर्म की शुरुआत भी खराब रही टीम का पहला विकेट रेचेल प्रीस्ट के रूप में जल्दी ही गिर गया, इसके बाद स्मृति मंधाना का साथ देने के लिए कप्तान हैदर नाइट क्रीज पर आईं दोनों मिलकर डायमंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 41 गेंदों में दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी 48 रनों की आतिशी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जमाए अगर वो 2 रन और बना लेतीं तो कीया लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन जाती इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक 22 गेंदों पर बना है। मंधाना की इस पारी के दम पर वेस्टर्न स्टॉर्म ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मंधाना के अलावा हीथर नाइट ने टीम के लिए 62 गेंदों पर 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसके लिए उन्हें 'वुमेन ऑफ द मैच' चुना गया।

Story first published: Tuesday, July 24, 2018, 9:06 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+