Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: गौतम गंभीर की बेटी ने पास किया 'मुश्किल' यो-यो टेस्ट, कई दिग्गज खिलाड़ी हो चुके हैं फेल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होने के लिए अब केवल शानदार और धारदार प्रदर्शन ही काफी नहीं है बल्कि इसके साथ ही जरूरी है आपका फिट रहना। खिलाड़ी कितना भी प्रतिभावान क्यों न हो लेकिन अगर वो फिट नहीं है तो उसका टीम में सेलेक्शन होना बहुत मुश्किल है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब टीम में चयन के लिए प्रतिभा के साथ-साथ यो-यो टेस्ट भी पास करना जरूरी है। जिसके लिए आपको एक फिटनेस टेस्ट देना होगा और उसमें एक निश्चित अंक हर खिलाड़ी को लाने ही होते हैं। गौरतलब हो कि हाल ही में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनका सेलेक्शन तो टीम में हो गया लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण वो टीम में शामिल नहीं हो सके। अंबाती रायडू और संजू सैमसन इसी का ताजा उदाहरण हैं। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक धामल मचा रहा है जिनमें गौतम गंभीर की बड़ी बेटी यो-यो टेस्ट देती नजर आ रही हैं।

गंभीर ने किया ट्वीटः लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर की बेटी ने भी 'यो-यो टेस्ट' दिया है। गंभीर की बड़ी बेटी जहां इस मुश्किल चुनौती को अंजाम देने में लगी हैं तो गौतम लिखते हैं, 'ऐसा लगता है कि मेरी बड़ी बेटी आजिन ने यो-यो टेस्ट में सफलता हासिल कर ली। गौरतलब हो कि यो-यो टेस्ट को लेकर समय-समय पर लोग इसका विरोध करते रहे हैं लेकिन फिर भी टीम के कोच ने साफ कर दिया है की टीम में किसी भी खिलाड़ी को मौका तभी मिलेगा जब वो इस टेस्ट में पास होगा।

Story first published: Tuesday, July 24, 2018, 10:33 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+