महिला हॉकी विश्वकप के लिए हम पूरी तरह से तैयारः रानी रामपाल
नई दिल्ली। महिला हॉकी विश्वकप का आयोजन इस बार इंग्लैंड में होने जा रहा है। गौरतलब हो कि देश की बेहतरीन स्ट्राइकर और कप्तान रानी रामपाल अनुभवी दीपिका ठाकुर मौजूदा टीम की उन दो खुशकिस्मत खिलाडिय़ों में से एक हैं जो दूसरी बार महिला हॉकी विश्व कप में भारत की नुमाइंदगी करेंगी। इससे पहले इन दोनो खिलाड़ियों ने 2010 में अर्जेंटीना में विश्व कप में हिस्सा लिया था। बता दें कि भारत के लिए अब तक महिला हॉकी विश्व कप में सबसे ज्यादा छह मैदानी गोल करने वाली 23 वर्षीय कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम लंदन में महिला हॉकी विश्व कप में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन को बेताब है।
कप्तान ने कही ये बड़ी बातः इस विश्वकप से पहले टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि इस समय सभी का पूरा फोकस केवल और केवल महिला हॉकी विश्व कप पर है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे और दीपिका को छोड़ हमारी टीम में सभी का यह पहला विश्व कप होगा। विश्व कप चार बरस बाद आता है। अगर हम एक साथ विश्व कप और एशियाई खेलों की बाबत सोचेंगे तो एक पर भी ध्यान नहीं लगा पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत 8 साल बाद इस विश्वकप में हिस्सा लेने जा रहा है ऐसे में हमारी उम्मीद है कि हम इस सबसे बड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करें । गौरतलब हो कि भारत के साथ उऩके ग्रुप में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की टीम अमेरिका और 16वें नंबर की टीम आयरलैंड है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
