INDvsENG: इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर वनडे सीरीज पर किया कब्जा
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला लीड्स में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने जो रूट के लगातार दूसरे शतक की बदौलत 8 विकेट से इस मुकाबले औऱ इस सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम के इस फैसले को काफी बेहतर नहीं माना जा रहा था लेकिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो ये फैसला सही लगने लगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम में कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली। वहीं एक बार फिर रोहित शर्मा और शिखर धवन एक बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। साथ ही साथ मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर भारत को निराश किया। इसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को केवल 257 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया।
गेंदबाजों ने किया निराशः इस मुकाबले में लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था ऐसे में भारतीय टीम को गेंदबाजों से खासा उम्मीद थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया। पहले शुरुआती ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने निराश किया।वहीं इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव और चहल भी भले खासा महंगे साबित न हुए हों लेकिन वो विकेट लेने में सफल नहीं हुए जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने यह मुकाबला गवां दिया, और इंग्लैंड ने इस सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।
इंग्लैंड ने की शानदार बल्लेबाजीः इंग्लैंड की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत देकर एक माहौल अपने पक्ष में और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। वहीं जो रूट ने इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया और चौका जड़कर नाबाद शतक पूरा किया। वहीं दूसरी तरफ कप्तान मॉर्गन ने भी शानदार अर्धशतकीय बल्लेबाजी की और कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
कप्तान मॉर्गन ने भी जड़ा शानदार अर्धशतक, जीत के करीब इंग्लैंड
जो रूट ने जड़ा शानदार अर्धशतक, मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
74 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका, विन्स 27 रन बनाकर हुए आउट
45 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर आउट
जेम्स विंसे और जॉनी बेयरस्टो पारी का आगाज करने के लिए आ गए हैं, अटैक पर हैं भुवनेश्वर कुमार.
भारत ने इंग्लैंड को दिया 257 रनों का लक्ष्य
221 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका, धोनी 42 रन बनाकर आउट
भारत को लगा छठां झटका, हार्दिक पांड्या 21 रन बनाकर आउट
लड़खड़ाई भारत की पारी, सुरेश रैना एक रन बनाकर हुए आउट
भारत को लगा बड़ा झटका, 156 के स्कोर पर कोहली हुए बोल्ड
भारत को लगा तीसरा झटका, दिनेश कार्तिक 21 रन बनाकर हुए बोल्ड
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 120 रन दो विकेट के नुकसान पर
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 रन 2 विकेट के नुकसान पर
84 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन 44 रन बानकर हुए रन आउट
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32 रन एक विकेट के नुकसान पर
भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट
शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान में पहुंचे
वहीं जेसन रॉय की उंगली में लगी चोट के कारण उन्हें आराम दिया गया है और उनकी जगह जेम्स विंसे को टीम में शामिल किया गया है।
भारत ने तीन बदलाव किए हैं. सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और केएल राहुल की जगह भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई है।
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, युजवेंन्द्र चहल।
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जोए रूट, आॅइन मोर्गन,बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, डेविड विली, लियम प्लंकेट, आदिल रशिद, मार्क वुड।
इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का किया फैसला
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
