इंग्लैंड: विकेट के लिए तरसते दिखे भारतीय स्पिनर्स, एसेक्स के साथ अभ्यास मैच ड्रा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने एसेक्स के साथ अभ्यास टेस्ट मैच खेला। तीन दिवसीय ये टेस्ट मैच ड्रा रहा। भारत ने पहली पारी में 395 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एसेक्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 359 रन बनाएं और पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट गंवाकर 89 रन बनाए और मैच ड्रा रहा। दूसरी पारी में शिखर धवन जहां बिना खाता खोले वापस लौट गए वहीं पुजारा ने भी सिर्फ 23 रन ही बनाए। इसके बाद केएल राहुल 36 और अजिंक्या रहाणे 19 रन पर नाबाद रहे।
एसेक्स की शुरूआती पारी जरूर लड़खड़ाई लेकिन मध्यक्रम बल्लेबाजों ने मोर्च संभाले रखा। एसेक्स ने 186 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन बाद में टीम का स्कोर अच्छी स्थिति में पहुंच गया।
फिरकी गेंदबाजों का फ्लॉप शो:
तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एसेक्स के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। लेकिन, फिरकी गेंदबाजों से जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हुआ। एसेक्स के 8 बल्लेबाजों का विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों को मिला। भारत की तरफ से स्पिनर्स को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 6.00 की औसत से 24 रन दिए और विकेट हासिल नहीं कर पाए। अश्विन ने 5 ओवर में 21 रन दिए।रवींद्र जडेजा दो ओवर गेंदबाजी करते हुए 8.50 की औसत से 17 रन दिए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली।
बात करें भारतीय तेज गेंदबाजों की तो उमेश यादव इस मैच में लय में दिखे। उन्होंंने 18 ओवर फेंके और 1.94 की औसत से 35 रन देते हुए कुल 4 विकेट झटके। इशांत शर्मा ने भी उमेश का साथ देते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की उन्होंने 19 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट झटके। शर्दुल ठाकुर ने भी एक विकेट चटकाए।उन्होंने 13 ओवर गेंदबाजी की। 21 ओवर में 3.23 की इकॉनामी रेट से गेंदबाजी करते हुए मो. शमी को कोई सफलता हाथ नहीं लगी उन्होंने 68 रन दिए।
तेज गेंदबाजों से कराई ज्यादा गेंदबाजी:
एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय स्पिनर्स विकेट के लिए तरसते नजर आए।पिच और हालात को देखते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तेज गेदंबाजों से ज्यादा गेंदबाजी कराई। कोहली का झुकाव तेज गेंदबजों की तरफ दिखा। उन्होंने 83 ओवर सिर्फ तेज गेंदबाजों से ही गेंदबाजी कराई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
