Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धवन ने शेयर की कोहली संग तस्वीर, लोगों ने कर दी खिंचाई, पूछा- "कब तक लोगे सहारा"

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन आजकल खराबचल रहा है।टीम इंडिया के गब्बर कहेजाने वाल शिखर धवन के बल्ले से आजकल रन नहीं बन रहे हैं। धवन अपने लचर के चलते सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एसेक्स के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में भी धवन का बल्ला नहीं चला था वह दोनों पारियों में सस्ते में आउट हो गए थे। धवन को अपने खराब प्रदर्शन का मलाल जरूर हो रहा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके जख्म पर नमक छिड़क दिया है।

धवन ने कोहली और पुजारा के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है।उन्होंने तस्वीर तो मैदान पर लुत्फ उठाते हुए डाली लेकिन उन्हें क्या पता था कि लोग उनके प्रदर्शन से नाखुश है और उनकी खिल्ली उड़ाने लगेंगे।
शिखर धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की, जिसमें वह कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच में खड़े नजर आ रहे हैं।इस फोटो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "कैसे न हो गुजारा... जब साथ हों कोहली और पुजारा।"
धवन के इस ट्वीट पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं।कईयों ने उन पर तंज भी कसा है।



बताते चलें कि एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच की पहली पारी में वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। वहीं, दूसरी पारी में वह तीसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए थे।
टेस्ट में धवन ने अबतक 30 मैचों में 43.93 की औसत से 2,153 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक भी शामिल है।

Story first published: Sunday, July 29, 2018, 10:09 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+